अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जल संस्थान पर 20 करोड़ का बिजली बिल बकाया, BSNL पर भी 15 लाख की देनदारी

On: February 24, 2022 10:37 AM
Follow Us:

विद्युत वितरण खंड श्रीनगर बिजली के बकाये बिलों को वसूलने में जुट गया है. नए वित्तीय वर्ष से पहले विद्युत विभाग उन सभी उपभोक्ताओं को सूचना दे चुका है, जिनके बिल लंबे समय से भरे नहीं गए हैं. इनमें मुख्य रूप से सरकारी एवं गैर सरकारी विभाग शामिल हैं. अगर समय पर इनका फाइनल बिल जमा नहीं होता तो विभाग इनकी बिजली काटने की तैयारी कर रहा है.

दरअसल, विद्युत वितरण खंड श्रीनगर ने तीन बड़े संस्थानों को चिह्नित किया है. जिन पर भारी भरकम बिल बकाया है. इसमें बीएसएनएल, जल संस्थान और नगर क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं. अधिशासी अभियंता वाईएस तोमर के मुताबिक, बीएसएनएल (BSNL) पर अभी 15 लाख रुपए तक का बकाया है. सरकारी स्कूलों को करीब 17 लाख के बिजली बिल का भुगतान करना है. वहीं, जल संस्थान श्रीनगर पर अब तक 20 करोड़ रुपए के बिजली बिल का बकाया है. जिसके लिए सभी संस्थानों को अवगत करा दिया गया है.

यह भी पढ़े – छात्राओं संग जबरन डांस करना प्रधानाचार्य को पड़ा भारी, पढ़िए पूरी खबर

अधिशासी अभियंता वाईएस तोमर ने कहा कि सभी बकायेदारों को सूचित कर दिया गया है. अगर ये सभी बकायेदार समय पर बिल जमा नहीं करते तो विभाग की ओर से कनेक्शन काटने की तैयारी किया जा रहा है. साथ में उन्होंने बताया कि जिन लोगों के बिलों में गड़बड़ हो रही है, वो विद्युत विभाग से संपर्क कर मीटरों को चेक करवा सकते हैं.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment