अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कर्नल अजय कोठियाल चिंतित, सरकार से सुरक्षित वापस लाने की मांग

On: February 25, 2022 9:56 AM
Follow Us:

रूसी सेना के हमला करने के बाद यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. कई भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं. वहीं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे आपसी संघर्ष पर आप सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने चिंता व्यक्त करते हुए एक ट्वीट साझा किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. संघर्ष के हिंसक हो जाने के बाद उत्तराखंड के कई स्टूडेंट्स और व्यवसायी यूक्रेन के अन्य शहरों में फंसे हैं. ऐसे में हम सरकार से अपील करते हैं कि बातचीत कर हर भारतवासी और उत्तराखंडवासियों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए.

अजय कोठियाल ने कहा कि ऐसी घड़ी राजनीति करने की नहीं बल्कि पूरे देश और प्रदेश के सभी राजनीतिक संगठनों के एकजुट होने की है. कोठियाल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरी दुनिया दहली हुई है और हम सब ऐसी घड़ी में शांति बहाली की अपील करते हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए सभी भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू करने की बात कही है.

यह भी पढ़े – यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों के लिए सरकार ने बनाया नोडल अफसर, टोल फ्री नंबर भी जारी

रूस और यूक्रेन के हो रहे युद्ध के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. यूक्रेन में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के छात्र भी फंसे हुए हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य सरकार, विदेश मंत्रालय के संपर्क में लगातार है ताकि यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को भारत में जल्द से जल्द लाया जा सके. उत्तराखंड के छात्रों को लेकर सीएम धामी ने कहा कि उन्हें वापस लाने के लिए सरकार कटिबद्ध है. उत्तराखंड सरकार केंद्र सरकार के लगातार वार्ता कर रही है. विदेश मंत्रालय से इस पूरे मामले पर वार्ता हो रही है. उत्तराखंड के सभी छात्रों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Submarine attack on Iranian naval ship IRIS Dena near Sri Lanka coast 2026

श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर अमेरिका का सबमरीन अटैक; 80 शव बरामद, मची चीख-पुकार!

कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी लड़ाकू विमान और सऊदी अरब की रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

“मिडिल ईस्ट में कोहराम: कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, सऊदी की बड़ी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन का हमला नाकाम”

ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर अमेरिका और इजरायल का हमला, सैटेलाइट इमेज में दिखते डूबे हुए जहाज

महायुद्ध की आहट: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के ‘कोनार्क नेवल बेस’ को किया तबाह, 3 युद्धपोत डूबे, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें

Aerial view of destroyed building in Tehran with black smoke and emergency vehicles after missile strike

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: इजरायल-अमेरिकी मिसाइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत,तेहरान में भारी तबाही

इज़राइल-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद और उड़ानें ठप

Israel-Iran War: खाड़ी देशों में मची खलबली; कतर, कुवैत और UAE ने बंद किया एयरस्पेस, दुनिया भर की उड़ानों पर लगा ब्रेक

Israel-Iran War: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में भीषण धमाके, पूरे देश में इमरजेंसी लागू

Leave a Comment