Doon Prime News
uttarpradesh

उत्तर परदेश में प्रेम जोड़े के फांसी पर लटके और अध्र्जले शव मिलने से मची सनसनी, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रेम जोड़े की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में निर्माणाधीन मकान में प्रेम जोड़े के फांसी पर लटके और अधजले शव मिलने सनसनी फैल गयी है। लड़का 18 साल और लड़की 16 साल की बताई जा रही है। प्रेम जोड़े की मौत का मामला, आत्महत्या और हत्या के बीच झूल रहा है। शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमिका उसकी बुआ की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव का 18 साल का लड़का बीती 16 अगस्त को नयापुरा में रहने वाली अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वहाँ से वापस ही नहीं लौटा एक निर्माणाधीन घर से जब लोगों को दुर्गंध आने शुरू हुई तो लोगों ने अजनर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा दिल दहलाने वाला था, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मकान के जाल में फांसी के फंदे पर लड़का और लड़की का शव लटका हुआ था। कई दिन पुराने शव होने के चलते बदबू आने लगी। पुलिस ने इस घटना का जायजा लेते हुए पड़ोसियों और परिजनों से पूछ्ताछ की तो पता चला है कि लड़के के साथ उसकी बुआ की 16 साल की लड़की रहती है। जिसका शव भी लटका हुआ था। लड़की कक्षा नौ वीं में पढ़ती थी।

यह भी पढ़े – Flipkart Big Bachat Sale: Motorola के Smartphone पर है भारी बचत का मौका, जानिए पूरी अपडेट।

लड़का लड़की के घरवालों ने खुलकर कुछ नहीं बताया
ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के शव एक साथ फांसी पर लटके मिलने पर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस दोनों को परिवारों में पूछ्ताछ कर रही है। ऑनर किलिंग हत्या ओर आत्महत्या के एंगल को लेकर पुलिस जांच कर रही है। दोनों के परिवार के लोग भी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार विपिन कुमार ने बताया कि शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि आत्महत्या की है या हत्या की गई है।

Related posts

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भड़के हिंसा और सांप्रदायिक तनाव के दंगे, भाजपा नेता डॉ सुकांत मजूमदार ने शेयर कि वीडियो

doonprimenews

Breaking News- आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

doonprimenews

युवक ने किया दस लोगों पर फावड़े से हमला, सात लोगों को किया अधमरा

doonprimenews

Leave a Comment