Doon Prime News
uttarpradesh

यूपी से फिर शराम्नक खबर आई सामने एक लड़की की लाश और दूसरी लड़की अर्धनग्न मिलने से मचा हडकम

लड़की

एक बड़ी खबर सामने आई है बाराणसी और जौनपुर मे एक एक लड़की की लाश मिलने और चंदौली में बदहवासी की हालत में एक अन्य अर्धनग्न लड़की के पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह ही तीनों जिलों में पुलिस इन लड़कियों के गुनहगारों की तलाश में जुट गई है। चंदौली के कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया। गांव के खेत में बदहवास और अर्धनग्न हालत में मिली लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया दिया है।

लड़की तिरपाल में लिपटी हुई मिली थी। फिलहाल तो तीनों लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है। चंदौली में मिली लड़की के बारे में गांववालों ने पुलिस को फ़ोन कर जानकारी दी थी। गांववालों का कहना है कि लड़की की हालत देखकर लग रहा था कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। सूचना पर चंदौली के एएसपी विनय कुमार सिंह और कई अन्य वरीष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल में मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की एएसपी विनय सिंह ने बताया कि डॉक्टर लड़की के इलाज में जुट गए हैं। लड़की के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसकी पहचान कराई जाने की भी कोशिश की जा रही है।

उधर वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास रिंग रोड के किनारे शनिवार की सुबह साढे़ 5:00 बजे के करीब 22 वर्षीय एक लड़की की लाश मिली। उसकी शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो पाई है। लड़की की लाश गड्ढे में गिरी हुई मिली। उसके मुँह से खून निकल रहा था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। युक्ति के बाएं हाथ पर गोदना गोदवाया हुआ है जिसपर विजय लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या कर लाश यहाँ फेंकी गई है। साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि युक्ति की हत्या रिंग रोड के किनारे ही किए गए हैं। पुलिस तो लाश के आसपास शराब की बोतलें, नमकीन के पैकेट समेत कई अन्य वस्तुएं मिली है। युवती की लाश देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट भी की गई।

यह भी पढ़े – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20में 2गेंदों में मैच खत्म करने वाले कार्तिक बोले -“ज्यादा प्रैक्टिस नहीं करता हूँ, लेकिन प्रैक्टिस से पहले…………

शनिवार की सुबह ही जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के झांसे पुर गांव के पास ही नहर में भी एक लड़की मिली। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने नहर के किनारे लड़की की लाश देखकर शोर मचाया। थोड़ी देर में ही वहाँ भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से बहर निकालकर रखवाया। लड़की की उम्र करीबन 25 वर्ष लग रही है। इस लड़की की शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो पाई है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा की लड़की के हाथ पर कुछ लिखा है, लेकिन स्पष्ट नहीं।

Related posts

सांवला होना महिला के लिए बना अभिशाप, पति ने निकाह के 9 महीने बाद दिया तीन तलाक

doonprimenews

Uttar Pradesh में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर के ओवरटेक करने से स्कूली बस पलटी

doonprimenews

हाथरस में कावड़ियों की हत्या पर CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई,SP विकास वैद्य को हटाया

doonprimenews

Leave a Comment