Doon Prime News
uttarpradesh

प्रचंड बहुमत मिलने के बाद BJP द्वारा यूपी की जनता को मिलेगा ‘Return Gift’ जानिए क्या है प्लान

BJP

यूपी से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खबर के मुताबिक बतया जा रहा है की BJP द्वारा प्रचंड बहुमत देने वाली Uttar Pradesh की जनता को Return Gift देने की तैयारी कर ली गई है। बता दे की प्रदेश में नई सरकार बनते ही गरीबों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। इसमें वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन पेंशन के करीब एक करोड़ लाभार्थी शामिल हैं। सरकार इन्हें 1000 रुपये के बजाय 1500 रुपये प्रति महीना पेंशन देगी। इस पर सरकार के हर साल करीब 18 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

साथ ही निर्धन कन्यायों का भी रखेंगे ख्याल 

बता दे की सरकार द्वारा निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह में खर्च होने वाली राशि को भी बढ़ाया जायेगा। इसे अब 51 हजार के बदले एक लाख रुपये किया जाएगा। BJP द्वारा अपने संकल्प पत्र में Uttar Pradesh में सरकार बनने पर वृद्धावस्था, दिव्यांगजन एवं निराश्रित महिला पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये करने का वादा किया गया था। प्रदेश में चुनाव से कुछ महीने पहले ही Yogi Adityanath सरकार द्वारा इनकी पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति महीना की गई थी। अब नई सरकार बनने पर पेंशन की राशि और बढ़ जाएगी।

जानिए कितने लोगों को मिलेगा इसका लाभ 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की सरकार के इस फैसले से करीब एक करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। जिनमे 56 हजार वृद्धावस्था, 11 लाख दिव्यांगजन और 31 लाख से अधिक निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी हैं। BJP के इस ‘संकल्प’ को साकार करने के लिए समाज कल्याण विभाग जुट गया है। विभाग इस आकलन में लगा है कि पेंशन की धनराशि बढ़ाने में कितनी धनराशि की और जरूरत होगी।

यह भी पढ़े- आज है Holika Dahan 2022, यहां जानिए पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सबकुछ

इतने से ज्यादा VVIP की लिस्ट हुई तैयार 

उधर, Holi  के बाद होने वाले Yogi Adityanath के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना Cricket Stadiam में होने वाले इस समारोह में 45 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। वही, साथ ही बताया जा रहा है कि 200 से अधिक VVIP की लिस्ट तैयार की गई है। शपथ समारोह में विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। बता दे की  Soniya Gandhi, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi मुलायम सिंह यादव, Akhilesh Yadav, मायावती सहित विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

 

Related posts

कॉलेजों का डेटा हैक कर हैकर्स द्वारा बदले में मांगी गई 8 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी

doonprimenews

यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर एक्शन: लग सकता है प्रतिबंध, प्रदेश में नहीं बिक पाएंगे हलाल सर्टिफाइड उत्पाद।

doonprimenews

बीजेपी का नेता है शख्स, महिला बैंक मैनेजर से करता था छेड़खानी तंग आकर महिला ने करवाया ट्रांसफर, SP से लगाई न्याय की गुहार

doonprimenews

Leave a Comment