Doon Prime News
uttarakhand

अगर आप भी Nanital आ रहे हैं तो, Mukteshwar जरूर एक्सप्लोर करें ,Mukteshwar अपने नैसर्गिक सौंदर्य और खूबसूरत रास्ते की यादें आपके दिलो-दिमाग पर छोड़ देगा।

Nanital

यह तो सभी जानते हैं कि Uttarakhand में खूबसूरत Hill Station की भरमार है। Nainital , Munsiyari, Mussoorie जैसे हिल स्टेशन पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में हैं। अगर आप नैनीताल आ रहे हैं तो Mukteshwar का ट्रिप भी जरूर प्लान कीजिए। Nainital से 50 और हल्द्वानी से करीब 70 किमी की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर अपने नैसर्गिक सौंदर्य और खूबसूरत रास्ते की यादें आपके दिलो-दिमाग पर छोड़ देगा।

बता दें कि, Mukteshwar में कुछ निजी संस्थाएं एडवेंचर की भी काफी एक्टीविटीज कराती हैं। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग और रैंपलिंग का भी मजा ले सकते हैं। चौली की जाली से दिखने वाला विहंगम दृश्य आपको मुग्ध कर देगा तो Mukteshwar से पांच छह किमी की दूरी स्थित भालूगाड़ वाटरफाल आपका दिल जीत लेगा। अगर आप Mukteshwar का प्लान कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में।

वहीं, अगर आप Mukteshwar आने का सोच रहे हैं तो आप जरूर Mukteshwar महादेव मंदिर देखने जाएं। यहां आप प्रकृति के बीच ट्रैकिंग कर भी पहुंच सकते हैं। इसके साथ यहां पहुंचने के लिए करीब सौ सीढ़ियों का सहारा भी ले सकते हैं। बता दें कि माना जाता है कि इसे पांडवों ने अपने निर्वासन के दौरान यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। मंदिर का निर्माण करीब 350 वर्ष पूर्व कराया गया था।

इसी के साथ Mukteshwar महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित चौली की जाली की चट्टान की अनेक मान्यताएं हैं। यहां से नजर आने वाली घाटी और हिमालय का विहंगम दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेता है। बता दें कि मान्यता है कि यदि शिवरात्रि के दिन संतान सुख की कामना के साथ कोई महिला इस पत्थर पर बने छेद को पार करती है तो उसे अवश्य संतान सुख मिलता है।

किंवदंतियों के अनुसार जब सैम देवता अपने गणों के साथ हिमालय की ओर जा रहे थे तो भगवान शिव चौली की जाली चट्टान पर धूनी रमाये बैठे थे। सैम देवता ने भोलेनाथ से मार्ग देने का आग्रह किया, लेकिन जब उन्हें रास्ता नहीं मिला तो सैम देवता को क्रोध आ गया और उन्होंने अपने अस्त्र से चट्टान पर प्रहार कर दिया। जिससे एक बड़ा छेद हो गया। बाद में सैम देवता इसी छेद से अपने गंतव्य को रवाना हुए।

वहीं, Mukteshwar से कुछ दूरी पर एक एक खूबसूरत हिल स्टेशन है सीतला। बता दें कि जो प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक जगहों का मिश्रण है। यह क्षेत्र कई औपनिवेशिक शैली के बंगलों से सुसज्जित है, जिसके आसपास आपको हिमालय की शानदार चोटियां दिख जाएंगी। वहीं,इस खूबसूरत पहाड़ी को निहारते हुए आप यहां ट्रैकिंग और बर्ड वाचिंग का भी मजा ले सकते हैं।

How To Reach Mukteshwar
आपको बता दें कि Mukteshwar पहुंचने के लिए हवाई, रेल और बस तीनों तरह की सुविधाएं हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक Nainital के करीबी रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक बाई ट्रेन और फिर बाई टैक्सी सीधे Mukteshwar पहुंच सकेत हैं। वहीं,जबकि फ्लाइट से आने वाले यात्री पंतनगर एयरपोर्ट और फिर वहां से सीधे टैक्सी लेकर Mukteshwar पहुंच सकते हैं। ऐसे ही बस से आने वाले पर्यट हल्द्वानी तक बस से और फिर टैक्सी से Mukteshwar पहुंच सकते हैं।

Related posts

Uttarakhand :एक राज्य, एक प्रवेश के तहत हुआ शुभारंभ, अब 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए समर्थ पोर्टल से होंगे दाखिले

doonprimenews

उत्तराखंड से बड़ी खबर: स्कूल खोलने को लेकर हुए अब यह बड़े आदेश जारी, पढ़िए पूरी खबर।

doonprimenews

Congress के इस प्रत्याशी ने मतगणना के चार दिन पहले ही बोर्ड में लिखवाया विधायक।

doonprimenews

Leave a Comment