Doon Prime News
uttarakhand

जनपद पौड़ी पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज बीमार/घायल महिला व बालिका को पहुंचाया अस्पताल

उत्तराखंड

श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही कांवड़ यात्रा 2022 की सुचारु रुप चल रही है। नीलकंठ महादेव और बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे हैं। जिसके दृष्टिगत श्रिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के निर्देशन में नीलकंठ महादेव कावड़ मेला ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया था कि मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कावड़ मेले में आए हुए यात्रियों की हरसंभव मदद करने हेतु प्रेरित किया गया है।
➡️दिनांक 18.07.2022 को नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार मुख्य मार्ग पर कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक बुजुर्ग महिला नीलकंठ पैदल चलने वाले रास्ते में अचेत अवस्था में पड़ी हुयी है। सूचना पर उपनिरीक्षक(वि0श्रे0) कृपाल सिंह और मुख्य आरक्षी (प्रशि0) कमलेश मेहरा के द्वारा अपनी मोटर साइकिल से त्वरित गति मौके पर पहुंचकर देखा तो एक महिला जिसकी आंखे पूर्णरूप से खुली हुयी एवं अचेत अवस्था में पडी हुयी थी। मौके पर थानाध्यक्ष धूमाकोट श दीपक तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला को छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन दी गयी तथा महिला के हाथ पैरों की मालिश कर महिला के* मुंह में बूंद बूंद कर पानी* डालते हुए चिकित्सक व एंबुलेंस को बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा चिकित्सक के आने तक बीमार/घायल की मदद की गयी। चिकित्सक और एंबुलेंस के आने तक महिला की हालत में काफी सुधार हो गया था।
➡️एक अन्य प्रकरण में पुलिस टीम को कावंड मेले के दौरान सूचना मिली कि एक बालिका आंचल (उम्र 08 वर्ष) पुत्री सोनू, निवासी-भानियावाला, देहरादून जो कावंड मेला क्षेत्र में मौजूद घर की छत से नीचे गिर गयी है। तत्काल थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी व चिकित्सक श्नागेन्द्र गैरोला व उपनिरीक्षक(वि0श्रे0) कृपाल सिंह मय पुलिस टीम द्वारा उक्त बालिका एवं बीमार/घायल महिला को एंबुलेंस द्वाराAIIMS ऋषिकेश उपचार हेतु भेजा गया। एंबुलेंस चालक से इस संबंध में वार्ता की गयी तो बताया कि महिला पूर्णरूप से खतरे से बाहर है और बोल रही है और बालिका अभी इलाजरत है। महिला के साथ आए उसके बेटे ने बताया कि मेरी माता जी का नाम पार्वती देवी पत्नी श् पंचम सिंह निवासी गांव कावर बमोरी, थाना बिसनबाड़ा, जिला कवर वमोरी मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष है। महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरी प्रशंसा की गयी गयी।

यह भी पढ़े –अग्निपथ योजना के तहत जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर आप व जदयू नेताओं ने उठाए सवाल, सेना के अधिकारियों ने दिया कुछ ऐसा जवाब
पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-
https://www.facebook.com/pauripolice
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/

Related posts

नकल माफिया हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट में आज धामी सरकार का बुलडोजर चलने वाला है, अवैध तरीके से आलीशान रिसॉर्ट को बनवाया गया है।

doonprimenews

Uttarakhand :अब उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर के मुहानों पर बनी बड़ी झीलों को वक्त रहते किया जाएगा पंक्चर,कई बार बनी हैं बड़ी तबाही की वजह

doonprimenews

Uttarakhand Election: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र किया लॉन्च

doonprimenews

Leave a Comment