Doon Prime News
dehradun

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएँगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगी शामिल

बड़ी खबर उत्तराखंड से जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं।जी हाँ,इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है।


आपको बता दें की राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।


इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सोमवार को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शासन स्तर पर तैयारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े –

*Which Smartphone Use Cristiano Ronaldo- इस बात का हुआ खुलासा, Cristiano Ronaldo किस स्मार्टफोन का करते हैं इस्तेमाल*

कीमत जान आप भी हो जाएंगे हैरान…


दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।

Related posts

Dehradun Breaking- देहरादून से आई बुरी खबर, नहीं रही उत्तराखंड की महत्वपूर्ण नेता और राज्य आंदोलनकारी बीना बहुगुणा

doonprimenews

जब तक आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर तैनात , तब तक भारत की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा :अमित शाह

doonprimenews

Uttarakhand :ऋषिकेश पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,बोले -मां गंगा व श्रीराम के बिना अधूरा है भारत

doonprimenews

Leave a Comment