Doon Prime News
dehradun

यहां शौचालय में मिला नवजात का शव, पुलिस द्वारा मामले कि जांच जारी।

नवजात

देहरादून: देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। शव को फ्लश टैैंक में डाला गया था। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह Hospital Staff को बदबू आई तो किसी गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा।

बताया जा रहा है कि शौचालय के फ्लश टैैंक में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। डालनवाली कोतवाली के एसएसआइ महादेव उनियाल के अनुसार कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का Record Check किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के स्वजन से भी बात कर रहे हैं। संभवत: यह वही नवजात हो सकता है। इसके अलावा CCTV कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।

आपको बता दें कि डिलीवरी का Record विस्तार से देखा जाएगा। जरूरत पडऩे पर शव का Postmortem भी कराया जाएगा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी ने बताया कि पुलिस को जरूरी जानकारी दे दी गई है। बता दें कि Hospital में प्रसव के लिए भर्ती हुई गर्भवती और डिलीवरी के बारे में भी रिकार्ड दिया गया है।

Related posts

Dehradun Breaking- रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का खेल मंत्री ने किया निरीक्षण, इस तारीख से होने जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ

doonprimenews

वन दरोगा भर्ती में इन आरोपियों के खिलाफ किया गया मामला दर्ज

doonprimenews

Rishikesh :रविवार को भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार में से एक और सदस्य का शव हुआ बरामद,तीन सदस्यों की तलाश जारी

doonprimenews

Leave a Comment