Doon Prime News
dehradun

Dehradun में भीषण हादसा, प्राइवेट बस ने रौंद डाली तीन बाइक, महिला को बचाने की कर रहा था कोशिश

Uttarakhand

Uttarakhand की राजधानी Dehradun में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं राजधानी देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में हमें कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। सड़क हादसों में कई बार कई लोग पूरी तरीके से घायल हो जाते हैं, तो कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ कल देहरादून पोंटा हाईवे पर भी हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार Dehradun के पोंटा हाईवे पर सेलाकुई बाजार में एक महिला रोड क्रॉस कर रही थी, तभी सामने से एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आ रही थी। जब उस महिला को बस ड्राइवर ने देखा तो उसने उसे बचाने की कोशिश की और इस कवायद में उसने अनियंत्रित होकर तीन बाइकों को रौंद दिया और इसके साथ ही उस महिला की भी बस से टक्कर हो गई और वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार Dehradun Police के द्वारा बस को कब्जे में ले लिया गया है और उसे अब थाने में खड़ा कर दिया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को सेलाकुई के ही एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिस महिला को बस से टक्कर लगी है, उसकी पहचान राम लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो बंजारा गली सेलाकुई की निवासी है।

यह भी पढ़े- ब्रेकिंग : Navjot Singh Sidhu Jail : नवजोत सिद्धू को हुई जेल, 33 साल पुराना है मामला, ये है कारण।

जानकारी मिल रही है कि महिला को टक्कर लगने के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सेलाकुई थाना अध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी के द्वारा मौके पर पुलिस बल को भेजा गया और घायल महिला को 108 के माध्यम से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।Uttarakhand की राजधानी Dehradun में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं राजधानी देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में हमें कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। सड़क हादसों में कई बार कई लोग पूरी तरीके से घायल हो जाते हैं, तो कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ कल देहरादून पोंटा हाईवे पर भी हुआ। मिली जानकारी के अनुसार Dehradun के पोंटा हाईवे पर सेलाकुई बाजार में एक महिला रोड क्रॉस कर रही थी, तभी सामने से एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आ रही थी। जब उस महिला को बस ड्राइवर ने देखा तो उसने उसे बचाने की कोशिश की और इस कवायद में उसने अनियंत्रित होकर तीन बाइकों को रौंद दिया और इसके साथ ही उस महिला की भी बस से टक्कर हो गई और वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार Dehradun Police के द्वारा बस को कब्जे में ले लिया गया है और उसे अब थाने में खड़ा कर दिया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को सेलाकुई के ही एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिस महिला को बस से टक्कर लगी है, उसकी पहचान राम लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो बंजारा गली सेलाकुई की निवासी है। जानकारी मिल रही है कि महिला को टक्कर लगने के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सेलाकुई थाना अध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी के द्वारा मौके पर पुलिस बल को भेजा गया और घायल महिला को 108 के माध्यम से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related posts

बड़ी खबर : लॉकडाउन नियमों का उलंघन करने पर देहरादून में बड़ी कार्रवाई, इन 4 दुकानदारों पर अभियोग दर्ज

doonprimenews

उत्तराखंड में भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, देहरादून से काठगोदाम के बीच प्रोजेक्ट पर काम हुआ शुरू, जून के अंत तक आएगा डिजाइन

doonprimenews

अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली एम्स की नर्सिंग अफसर,मामले में जांच जारी

doonprimenews

Leave a Comment