Doon Prime News
Uncategorized

मात्र इतने घंटे चार्ज करने पर 141 किलोमिटर चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर यहां जानिए इसकी कीमत

इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रॉनिक दो पहिया वाहन कंपनी OLA इलेक्ट्रिक कुछ समय पहले ही OLA S1 स्कूटर को लॉन्च किया था। वहीं कंपनी को इस स्कूटर के लिए ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का दावा है कि बिक्री शुरू होने के पहले दिन से ही स्कूटर को 10,000 से ज्यादा की बुकिंग मिली है। OLA इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भावेश अग्रवाल ने ट्वीट करके इस बात का ऐलान किया है कि कंपनी ने 1 सितंबर को OLA S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी थी। खास बात तो यह है कि इस स्कूटर फुल चार्ज में 141 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज का दावा करता है। इसकी कीमत भी करीब ₹1, लाख हैं। कंपनी फिलहाल भारत में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर OLA S1 और OLA S1 Pro की बिक्री करती है।

ऐसा है OLA S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर
OLA S1 की बात करें तो इसमें LED हैडलैंप स्पेसियस अंडरसीट स्टोरेज और चौड़ी सीट के साथ इसे उपलब्ध कराया गया है। इसमें अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर भी दिए गए हैं स्कूटर कुल पांच कलर के ऑप्शन में आता है। इसका वजन सिर्फ 121 किलोग्राम है हालांकि OLA S1 Pro की तरह इसमें हाइपर मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स नहीं दिए गए।

यह भी पढ़े – भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट, देश के 15 राज्यों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

OLA S1 में मूवओएस फीचर्स जैसे म्यूजिक प्लेबैक नेविगेशन कंपैनियन ऐप और रिवर्स मोड मिलते है इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा और OLA S1 मे 3 kWh का बैटरी पैक उपलब्ध कराया गया है यह फुल चार्ज में 141 किलोमीटर के ARAI- सर्टिफाइड रेंज देता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीबन 5 घंटे तक का समय लगता है। बाजार में इसके मुकाबले Ather 450X Simple One, TV iQube और Okinawa Okhi 90 जैसे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर आते हैं। इसमें 5.5 kW, इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। OLA S1 की कीमत ₹99,999 है। और OLA S1 Pro की कीमत 1,39,999 रूपये हैं।

Related posts

Anti virus For COMPUTER

doonprimenews

Dehradun Breaking- रक्षा मंत्रालय ने मांगा प्रस्ताव, 132 साल पुराने लैंसडौन (Lansdowne) नाम को बदलने की है तैयारी

doonprimenews

स्टार खिलाड़ी Smriti Mandhana को लड़के ने कह दिया आई लव यू, तो जानिए इस पर उन्होंने क्या दिया जवाब।

doonprimenews

Leave a Comment