Doon Prime News
tech

Motorola लॉन्च करेगा अपने 2 धमाकेदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन, वो भी कम कीमत पर

Moto G13 Moto G23 launched: Motorola ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन को आखिरकार लॉन्च कर दिया हैं। कंपनी ने Moto G23 और Moto G13 स्मार्टफोन Go Global मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों Motorola फोन के बारे में कई दिनों से लगातार रिपोर्ट्स से जानकारी मिल रही हैं। MotoG23 और Moto G13 में एकजैसी डिस्प्ले दी गई है, परफॉर्मेंस और कैमरे दिए गए हैं। Moto के इन दोनों फोन को फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है और इनका रियर पैनल प्लास्टिक बॉडी के साथा मिलता है। जानें नए Moto G23 और Moto G13 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ.

Moto G23, Moto G13 Price Moto G13 स्मार्टफोन को 4 GB रैम व 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। Motorola के इस हैंडसेट की कीमत 179 यूरो (करीब 15,900 रुपये) है। फोन को मैट चारकोल, ब्लू लैवेंडर और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। Moto G23 को 4GB व 8 GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। 4 GB रैम व 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 199 यूरो (करीब 17,600 रुपये) है। वहीं 8 GB रैम वेरियंट की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं है। फोन मैट चारकोल, पर्ल व्हाइट और स्टील ब्लू कलर में आता है।

Moto G23, Moto G13 Specifications

जैसा कि हमने बताया, दोनों Motorola फोन्स में एकजैसी ही डिस्प्ले, बैटरी पॉवर, रियर कैमरा सेटअप और प्रोसेसर दिया गया है। Moto G23 और Moto G13 में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले है और स्क्रीन के बीच में होल-पंच कटआउट दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह HD+ रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है। दोनों फोन में डिस्प्ले के नीचे की तरफ चौड़ी चिन मिलती है।

Motorola के इन दोनों डिवाइस में Mediatek Helio G85 प्रोसेसर दिया है। इन हैडंसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में सबसे बड़ा अंतर चार्जिंग सपोर्ट का है। Moto G13 स्मार्टफोन 20W जबकि Moto G23 स्मार्टफोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Motorola का ये स्मार्टफोन Android 13 के साथ आते हैं जिन पर My UX स्क्रीन मिलती है।

Moto G23 और Moto G13 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता हैं। इनमें 50MP का प्राइमरी, 5 MP अल्ट्रा-वाइड और 2 MP डेप्थ सेंसर दिया गया है Moto G23 में 16 MP फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Moto G13 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इन डिवाइस को जल्द ही यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद लैटिन अमेरिका और एशिया में इन फोन की बिक्री शुरू होगी।

फिलहाल भारत में इन Motorola डिवाइस के लॉन्च को लेकर किसी तारीख का पता नहीं चला है। Moto G53 5G, Moto G73 5G Launched आपको बता दे कि Motorola ने दो नए 5G स्मार्टफोन Moto G53 5जी और Moto G13 5जी भी लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं।

Related posts

Best Selling Smartphone- इस फोन को लेकर मचा बवाल, काफी लोग कर रहे हैं इसे पसंद, फीचर्स देख आप भी कहेंगे वाह क्या बात है

doonprimenews

Tecno ला रही है अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन , जिसका लुक हुआ लीक

doonprimenews

Passport Address- अगर आपका भी पासपोर्ट में गलत पता दर्ज हो तो तुरंत पढ़ें यह खबर, आपके बहुत काम की है यह खबर

doonprimenews

Leave a Comment