Doon Prime News
tech

15 मई को बंद हो जाएगा आपका Whatsapp,बचना है तो करना होगा यह काम।

15 मई को होगा whatsapp बंद

Top points1- अगर नहीं किया 15 मई तक प्राइवेसी पॉलिसी का पालन।2- 15 मई को बंद हो सकता है आपका व्हाट्सऐप।3- व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पहले आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन अब इसी महीने 15 मई 2021 को प्राइवेसी पॉलिसी लागू होने जा रही है।

व्हाट्सएप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर आलोचना झेल रहा है। बता दे की व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पहले आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन अब इसी महीने 15 मई 2021 को प्राइवेसी पॉलिसी लागू होने जा रही है। हालांकि व्हाट्सऐप ने विवाद के बाद प्राइवेसी पॉलिसी को तीन महीने के लिए रोक दिया था। लेकिन व्हाट्सऐप लगातार प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेज रहा है मतलब की व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को आपको 15 मई 2021 से पहले स्वीकार करना होगा। तो प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद अब सवाल यह उठता है कि यदि आप इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो क्या होगा?

सबसे पहले आपको ये जानकारी दे दे कि 15 मई से WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू होने जा रही है और अब की बार कंपनी इसे और आगे टालने के मूड में बिल्कुल नहीं है। कंपनी ने सीधे तौर पर बताया है कि अगर जो यूजर्स व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई तक स्वीकार नहीं करते हैं तो उसके बाद वे ना कोई मैसेज भेज पाएंगे और ना ही प्राप्त कर पाएंगे। सीधे शब्दों में बताया जाए तो उनका व्हाट्सएप तब तक बंद हो जाएगा जब तक वे पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर लेते।

यह भी पढ़ें- लापरवाही ना करे कोरोना से ठीक होने के बाद भी जरूर कराएं ये टेस्ट, वरना बढ़ सकती है मुश्किलें।

प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार ना करने पर 120 दिनों बाद अकाउंट हो जाएगा डिलीट

व्हाट्सएप ने जानकारी दी है कि यूजर्स तब तक कोई मैसेज भेज नही पाएंगे या रिसीव नहीं कर पाएंगे जब तक कि वो शर्तों को स्वीकार नहीं कर लेते। जो लोग नई शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे उनका अकाउंट इनएक्टिव दिखेगा और इनएक्टिव अकाउंट 120 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। कंपनी शर्तों को स्वीकार करने के लिए रोज या फिर कुछ दिनों पर नोटिफिकेशन भेजती रहेगी। लेकिन स्वीकार ना करने पर और फिर इसे भी बंद कर देगी।

बता दे की व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी कि शर्तों को लेकर सबसे ज्यादा विरोध भारत में है और होना भी चाहिए क्योंकि  व्हाट्सएप के सबसे ज्यादा यूजर्स   भारत में हैं। नई प्राइवेसी पॉलिसी से लोगों की नाराजगी है कि व्हाट्सएप अब अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ ज्यादा डाटा शेयर करने की योजना बना रहा है, हालांकि व्हाट्सएप ने साफ किया कि ऐसा नहीं होगा, बल्कि ये अपडेट असल में बिजनेस अकाउंट्स से जुड़ा है। वहीं यूरोप में व्हाट्सएप की ये नई पॉलिसी लागू नहीं हो रही है, क्योंकि यूरोप में इसके लिए अलग से प्राइवेसी कानून है।

व्हाट्सएप पहले से ही फेसबुक के साथ कुछ जानकारी साझा करता है, जैसे की यूजर्स का आईपी एड्रेस (ये इंटरनेट से कनेक्ट करने वाले हर उपकरण से जुड़ा नंबर का सिक्वेंस होता है, इसे डिवाइस का इस्तेमाल लोकेशन का पता लगाने के लिए भी किया जा सकता है) और साथ ही प्लेटफॉर्म की मदद से  खरीददारी करने की जानकारी भी पहले से साझा करता है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Related posts

OnePlus Nord CE 3 Lite के सारे फीचर्स हुए लीक , इस प्रोसेसर पे करेगा काम .

doonprimenews

WhatsApp Messeging- अगर आप भी बिना व्हाट्सएप खोलें मैसेज पढ़ना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है, इस धांसू ट्रिक से आप बिना व्हाट्सएप खोलें पढ़ पाएंगे मैसेज

doonprimenews

Amazon की सेल में आप भी खरीद सकते है 5000 एमएएच बैटरी पर चलने वाला स्मार्टफोन और वो भी काफी सस्ते में।

doonprimenews

Leave a Comment