Doon Prime News
sports

IPL auction 2023:इस बार का आईपीएल होगा खास,36साल के रजा से लेकर 31साल के रुट तक ये खिलाड़ी होंगे पहली बार शामिल

खबर खेल जगत से जहाँ आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में हुआ और यह नीलामी कई बड़े खिलाड़ियों के लिए खास रही। जी हाँ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और टी20 विश्व कप में कमाल करने वाले सिकंदर रजा इनमें से एक हैं। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं। जो रूट मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वर्तमान में उनकी गिनती फैब फोर में भी होती है। रूट दुनिया के चार सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं, लेकिन आईपीएल में अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए है।


आपको बता दें की 31 साल के रूट को पहली बार आईपीएल में किसी टीम ने खरीदा है। वहीं, जिम्बाब्वे के लिए खेलने वाले सिकंदर रजा 36 साल की उम्र में पहली बार इस लीग का हिस्सा बने हैं। रजा को भी पहली बार किसी आईपीएल टीम ने खरीदा है। यहां हम बता रहे हैं कि किन बड़े खिलाड़ियों पर पहली बार आईपीएल नीलामी में बोली लगी है।


जो रुट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टेस्ट में कमाल करने के अलावा वनडे और टी20 में भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। वह इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप भी खेल चुके हैं और अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अलग-अलग कारणों के चलते वह अब तक आईपीएल से दूर रहे। इस बार मिनी ऑक्शन में पहली बार उन्हें किसी टीम ने खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रूट को एक करोड़ के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।


सिकंदर रजा
वहीं जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह जिम्बाब्वे के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके बावजूद 36 साल के रजा अब तक आईपीएल नहीं खेल पाए हैं। इस बार पंजाब किंग्स ने उन्हें 50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है। रजा को भी आईपीएल 2023 में पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।


लिटन दास
अगर बात की जाए बांग्लादेश के लिटन दास की तो वे भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाना-माना नाम हैं। वह अपने देश के लिए कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं और कई लीग में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। अब लिटन दास को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। लिटन दास को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख की कीमत पर खरीदा है।


हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 के बाद टेस्ट में भी कमाल किया है। पाकिस्तान में तीन शतक लगाने के बाद उन्हें आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी इसका फायदा मिला। उनके ऊपर 13.25 करोड़ की बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें खरीदा।


जोशुआ लिटिल
आईपीएल में पहली बार आयरलैंड के किसी खिलाड़ी को खरीदा गया है। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल पर 4.40 करोड़ की बोली लगी है। गुजरात टाइटंस की टीम ने उन्हें खरीदा है। जोशुआ लिटिल ने टी20 विश्व कप में हैट्रिक ली थी।

यह भी पढ़े –*आज होगा समूह -ग की आठ भर्तियों पर फैसला, तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने जीएस मर्तोलिया को सौंपी रिपोर्ट*


कैमरून ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, जो अब तक इस लीग में नहीं खेले हैं और उन पर इतनी बड़ी बोली लगी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल करने वाले ग्रीन पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

Related posts

IND vs NZ :खराब प्रदर्शन से नाखुश आकाश चोपड़ा ने कीवी बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास,बोले -क्या यह क्रिकेट मैच चल रहा था या फुटबॉल का स्कोर था?

doonprimenews

भारत मे होगा ipl 2021, BCCI ने दिया सिंगनल.

doonprimenews

राहुल त्रिपाठी बने सुपरमैन, पकड़ डाला हवा में उड़ते हुए शानदार कैच,देखिए वीडियो

doonprimenews

Leave a Comment