Doon Prime News
sports

IND vs NZ:न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का दोहरा शतक, जीता भारत, ब्रैसवेल का शतक गया बेकार, घरेलू मैदान में लगातार छठी जीत हुई दर्ज

खबर खेल जगत से है जहां भारत ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से मारती है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है और घरेलू मैच में यह उसकी छठी जीत है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच जीते थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में होना है।

49.2ओवर में 337रनों पर सिमटा न्यूजीलैंड

आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था और शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 349 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की टीम जीत के काफी करीब थी लेकिन फिर भी वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। कीवी टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गए।

शार्दुल की चालाकी से हारी न्यूजीलैंड

दरअसल न्यूजीलैंड को आखरी के ओवर में जीत के लिए 20 रन बनाने थे। गेंदबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर तो उनकी पहली गेंद पर ही माइकल ब्रेसवेल ने छक्का मार दिया उसके बाद शार्दुल ने वाइड फेंक दी इस तरह 5 गेंद पर केवल 13 रन चाहिए थे। शार्दुल ने चालाकी दिखाते हुए और ब्रैसवेल को फुल लेंथ की गेंद फेंकी। वह उसे खेल नहीं पाए और गेंद उनके पैड से लगी शार्दुल की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया। ब्रैसवेल ने रिव्यु लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला भारत के पक्ष में सुनाया। इस तरह से टीम इंडिया आखरी ओवर में हारते -हारते बच गई।

रोहित ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई।दोनों ने पहले विकेट में 7 रन की साझेदारी करी रोहित 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए।उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।रोहित ने पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, वह वनडे में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (123छक्के )को पीछे छोड़ दिया। रोहित के 125 छक्के हो गए हैं।

नहीं चला विराट, सूर्या और ईशान का बल्ला

वहीं श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले विराट कोहली इस मैच में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए। जी हां,कोहली 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन को दोहरा शतक लगाने के बाद पहली बार खेलने का मौका मिला था वह 5 रन बनाकर आउट हो गए। तो वही सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।सूर्या 31 और हार्दिक 28 रन बनाकर आउट हो गए वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए।

शुभमन गिल का दोहरा शतक, रचा इतिहास

बता दें कि शुभमन ने इतिहास रच दिया।उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन की जबर्दस्त पारी खेली और उनकी पारी में 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये।उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

यह भी पढ़े -*IND vs NZ:न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, एक साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, रचा इतिहास*

ब्रैसवेल ने लगाया शतक, शार्दुल ने किया एलबीडब्ल्यू

न्यूजीलैंड की टीम एक समय पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानव टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी लेकिन यहां से माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रन की साझेदारी करी। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। ब्रैसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया।शार्दुल ने एक वाइड फेंकी। उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया और टीम इंडिया जीत गई। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए।

Related posts

टी20 वर्ल्ड कप 2022:सेमीफाइनल में प्लेइंग -11 में कौन होगा शामिल ऋषभ पंत या कार्तिक? जाने कौन है रवि शास्त्री की पसंद

doonprimenews

IND vs NZ 2nd ODI :न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा भूले अपना फैसला, देख रेफरी और न्यूजीलैंड के कप्तान हुए हैरान

doonprimenews

टी-20 वर्ल्डकप 2022 के लिए टीम इंडिया को लेकर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जताई नाराज़गी, इन खिलाडियों को करना चाहते थे शामिल

doonprimenews

Leave a Comment