Doon Prime News
sports

एक बार फिर दोहराने जा रहा है इतिहास,भारत के पक्ष में 2011का संयोग, इस तरह विश्व कप जीतने का है दावेदार

आम जिंदगी में अक्सर सुखद आश्चर्य के रूप में संयोग घटते हैं। कुछ ऐसे ही संयोगों के मुहाने पर 2022 के विश्वकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी खड़ी हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन रही हैं। जी हाँ,इन संयोगों पर गौर फरमाया जाए तो इस विश्वकप के फाइनल में न सिर्फ भारत पहुंच रहा है, बल्कि टीम को संयोग विजेता बनने का इशारा कर रहा है।


2011 में विश्व चैंपियन बना था भारत
आपको बता दें की 2007 के विश्व कप में भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचे थे, जहां भारतीय टीम जीती थी। 2011 में भारत विश्व चैंपियन बना था। भारत के पक्ष में सबसे बड़ा संयोग 2011 के विश्वकप का है, जो अब तक 2022 के विश्वकप से मेल खा रहा है।


सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होना है भारत का सामना
वहीं 2011 और 2022 में भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को परास्त किया। दोनों ही जगह आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया। दोनों ही जगह भारत दक्षिण अफ्रीका से दो गेंद शेष रहते हारा। अब यह देखना होगा कि भारत 2022 में चैंपियन बनता है या नहीं। सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से है।


विजेता बनने से दो कदम दूर है भारत
2007 के वनडे विश्वकप में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली। अगले 2011 के विश्वकप के पहले ही मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर न सिर्फ बदला लिया बल्कि चैंपियन भी बना। इसी तरह 2021 में भारत को पाकिस्तान ने हराया। अगले 2022 के विश्वकप के पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर बदला लिया। अब भारत विजेता बनने से दो कदम दूर खड़ा है।
बता दें की 2011 के विश्वकप से ठीक पहले भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उनकी जगह श्रीसंत शामिल हुए। 2022 में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए और उनकी जगह मोहम्मद शमी को लिया गया। 2011 में भारत के ग्रुप में नीदरलैंड, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। यहां भी ये तीनों भारत के ग्रुप में थीं।

यह भी पढ़े -*टी20 वर्ल्ड कप 2022:पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया, बाबर और रिजवान ने की तीसरी शतकीय साझेदारी*


2011 और 2022 विश्व कप में भारत
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास मैच में हराया।
आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया।
दक्षिण अफ्रीका ने दो गेंद शेष रहते भारत को हराया।
2011 में भारत विश्व चैंपियन बना।

Related posts

उमेश यादव का तूफान, गुनी बाल ने हवा में नचा डाली विकेट, देखिए वीडियो

doonprimenews

भारतीय क्रिकेटर्स के वो रिकॉर्ड जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया, जाने कौनसे हैं वो रिकॉर्ड

doonprimenews

IND vs NZ 2nd ODI :न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा भूले अपना फैसला, देख रेफरी और न्यूजीलैंड के कप्तान हुए हैरान

doonprimenews

Leave a Comment