Doon Prime News
sports

CWG 2022 :अचिंता शेउली ने weightlifting में दिलाया देश को तीसरा गोल्ड,राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

अचिंता शेउली

इस समय की खबर बर्मिंघम से आ रही है जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अचिंता शेउली ने weightlifting में भारत का स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए पुरुषों के 73 किलो वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ बाजी मारकर देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। बता दें कि इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिन्नूंगा ने भारत को weightlifting में गोल्ड दिलाए थे।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के 21 वर्षीय शेउली ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड है। वही क्लीन एंड जर्क में 170 किलो समेत कुल 313 किलो का वजन उठाकर शेउली ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मलेशिया के ई हिदायत मोहम्मद को रजत और कनाडा के शाद डारसिग्री को काँस्य पदक मिला है। उन्होंने 303 और 298 किलो वजन उठाया है। बता दें कि पिछले साल जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले शेउली ने दोनों सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट तीसरे प्रयास में किए हैं।

कोलकाता के इस वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क में 167 किलोग्राम भार आसानी से उठाया वहीं दूसरे प्रयास में 170 किलोग्राम भार नहीं उठा पाए। लेकिन अगले ही प्रयास में इतना भार उठाकर कुल 313 किलोग्राम के साथ खेलों का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। शेउली का यह पदक भारत का वेटलिफ्टिंग में छठा पदक है। वेटलिफ्टिंग में पदक को जीतने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेउली को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ” आप चैंपियन हो जिन्होंने इतिहास रचा। हार्दिक बधाई।अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीतकर और राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा को ऊंचा करके भारत को गौरवान्वित किया है। आप अपने प्रयास में नाकामी से उबर कर शीर्ष पर रहे।आप चैंपियन हो और आपने इतिहास रचा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने शेउली के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत करी थी।

यह भी पढ़े सेलेक्टर्स ने इस शानदार प्लेयर को किया टीम इंडिया से बाहर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के रवाना होने से पहले शेउली के साथ अपनी बातचीत के क्लिप भी ट्वीट की। उन्होंने कहा कि हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी अब वह पदक जीत चुके हैं और मुझे उम्मीद है कि अब उन्हें यह क्लिप देखने का समय मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि, “खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंता शेउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता है।वह अपने स्वभाव और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत मेहनत की है।उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Related posts

IND vs SL:श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए संजू सैमसन,जीतेश शर्मा को किया गया भारतीय टीम में शामिल

doonprimenews

legendary league cricket में फिर एक बार क्रिकेट पिच पर नज़र आएंगे सौरव गांगुली, समाज के लिए महत्वपूर्ण गेम खेलने वाले हैं

doonprimenews

टी20 वर्ल्ड कप 2022:फाइनल में मिली हार के बाद सदमे में पाकिस्तानी कप्तान,प्रेस कांफ्रेंस में आईपीएल को लेकर किया गया सवाल तो बाबर ने साध ली चुप्पी

doonprimenews

Leave a Comment