Doon Prime News
sports

Breaking news: उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में जीता भारत के लिए गोल्ड, बढ़ाया उत्तराखंड का नाम।

India के Lakshya Sen ने  Badminton के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। बता दें कि Final में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। इस स्वर्ण के साथ ही Lakshya Sen राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए। लक्ष्य से पहले प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप स्वर्ण जीत चुके हैं।

बता दें कि Badminton के पुरुष एकल में Lakshya Sen से पहले दिनेश खन्ना (1966, कांस्य), प्रकाश पादुकोण (1978, स्वर्ण), सैयद मोदी (1982, स्वर्ण), पुलेला गोपीचंद (1998, कांस्य), चेतन आनंद (2006, कांस्य), पारुपल्ली कश्यप (2010, कांस्य), पारुपल्ली कश्यप (2014, स्वर्ण), गुरुसाई दत्त (2014, कांस्य), किदांबी श्रीकांत (2018, रजत), किदांबी श्रीकांत (2022, कांस्य) राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुके हैं।

वहीं, यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 20वां गोल्ड है। भारत के कुल पदकों की संख्या 57 पहुंच गई है। मलेशियाई खिलाड़ी जे योंग पर जीत के साथ ही Lakshya Sen ने किदांबी श्रीकांत का बदला भी ले लिया। योंग ने सेमीफाइनल में श्रीकांत को 13-21, 21-19, 21-10 से हराया था।

इससे पहले गेम में मलेशियाई खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने Lakshya Sen को थकाने की कोशिश की और स्मैश पर स्मैश लगाए। हालांकि, भारत के Lakshya Sen ने कड़ी चुनौती पेश की और एंग जे योंग को आसानी से नहीं जीतने दिया। मलेशियाई खिलाड़ी ने पहला गेम 21-19 से जीता। Lakshya Sen ने पहले गेम में कई अनफोर्स्ड एरर्स किए, जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा।

वहीं, दूसरे गेम में Lakshya Sen ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआत में जे योंग ने बढ़त तो हासिल की, लेकिन Lakshya Sen ने स्कोर पहले 6-6 से बराबर किया। फिर धीरे-धीरे लीड लेने लगे। इसके बाद मलेशियाई खिलाड़ी सिर्फ नौ अंक तक पहुंच सका। वहीं, Lakshya Sen ने 15 अंक हासिल करते हुए दूसरा गेम अपने नाम कर लिया। लक्ष्य ने दूसरा गेम एकतरफा अंदाज में 21-9 से जीत लिया। इस तरह स्कोर एक-एक गेम से बराबर हो गया और मैच निर्णायक तीसरे गेम में पहुंचा।

इसी तरह तीसरे और निर्णायक गेम में Lakshya Sen ने बेहतरीन शुरुआत की। पहले उन्होंने 11-8 से बढ़त बनाई। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हालांकि, Lakshya Sen ने इसके बाद स्मैश पर स्मैश लगाए और मलेशियाई खिलाड़ी को कोर्ट पर ढेर कर दिया। Lakshya Sen ने तीसरा गेम 21-16 से अपने नाम किया।

बताया जाता रहा है कि Lakshya Sen के लिए पिछला एक साल शानदार गुजरा है। 2021 में हुएल्वा में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेन्स सिंगल्स में लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता था। उन्हें किदांबी श्रीकांत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इसके बाद Lakshya Sen ने थॉमस कप में मेन्स टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

आपको बता दें कि इससे पहले Lakshya Sen मनीला में हुए एशिया टीम चैंपियनशिप्स में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वहीं, 2018 में ब्यूनस आयर्स में हुए यूथ ओलंपिक गेम्स में Lakshya Sen ने रजत पदक जीता था। 2018 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप्स में उन्होंने कांस्य अपने नाम किया था। एशियन जूनियर चैंपियनशिप्स में 2018 में Lakshya ने स्वर्ण और 2016 में कांस्य जीता था।

Related posts

मैदान में आया Livingstone का तुफान, एक ओवर में मार दिए 34 रन, देखिए वीडियो

doonprimenews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

doonprimenews

विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ चुके इस खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, टि्वटर हैंडल में ट्वीट कर दी जानकारी

doonprimenews

Leave a Comment