Doon Prime News
sports

क्रिकेट के बाद अब स्ट्रॉबेरी उगा रहे हैं धोनी, स्ट्रॉबेरी बेचकर होने वाली कमाई आई सामने,जनिये कितना कमाते हैं धोनी।

क्रिकेट के बाद अब स्ट्रॉबेरी उगा रहे हैं धोनी, स्ट्रॉबेरी बेचकर होने वाली कमाई आई सामने,जनिये कितना कमाते हैं धोनी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह खेती में अपना हाथ आजमा रहे है। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में कई प्रकार के फल व सब्जियां उगाई जा रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में स्ट्रॉबेरी, खरबूजा और तरबूज की भी रिकॉर्ड पैदावार की जा रही है।

धौनी की स्ट्रॉबेरी से हुई 30 लाख की कमाई।

महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में स्ट्रॉबेरी का भी जमकर उत्पादन हो रहा है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में 10 टन स्ट्रॉबेरी का उत्पादन किया गया। इतने बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने के बाद यदि उनकी कमाई का अनुमान लगाया जाए तो इसकी कीमत बाजार में लगभग 30 लाख रुपये बैठती है।

तरबूज व खरबूजे की भी हुई खूब पैदावार।

स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में तरबूजे व खरबूजे की भी खेती की जाती है और न सिर्फ इसकी खेती होती है,बल्कि इन 2 फलों की रिकॉर्ड पैदावार भी की जा रही है। रोजाना महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में 300 किलो तरबूज वह 200 किलो खरबूज बाजार में भेजे जा रहे हैं। आपको बता दें की 43 एकड़ में फैले महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में लॉकडाउन के दौरान धोनी खुद पौधे लगाते वह ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें- अगवा कोबरा कमांडर को नक्सलियों ने किया रिहा जानिए क्या बोली राकेश्वर सिंह की मां।

धोनी के फार्म हाउस में होती है ऑर्गेनिक।

धोनी द्वारा अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में से 4 एकड़ में तरबूज के पौधे व डेढ़ एकड़ में खरबूज के पौधे लगाए गए थे।धोनी के फार्म हाउस में होने वाली खेती की सबसे बड़ी बात यह है कि यहां फलों और सब्जियों को उगाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है ।यहां पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती होती है। धोनी के फार्म हाउस में अलग-अलग प्रकार के फल व सब्जियों की पैदावार होती है। यहां गोभी,आलू,प्याज, कद्दू,ब्रोकली,टमाटर,पपीता, कटहल आदि की पैदावार भी की जा चुकी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Related posts

विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में शानदार जीत के बाद भी पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उठाए रोहित शर्मा और द्रविड़ की नीति पर सवाल, कहीं यह बड़ी बात

doonprimenews

IND vs AUS Test :रविचंद्रन अश्विन ने मैच के पहले दिन ही की बड़ी उपलब्धि हासिल,सबसे तेज 450विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, एलेक्स कैरी को बनाया अपना 450वां शिकार

doonprimenews

T20 World Cup 2022:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ चोटिल ऋषभ पंत ने की विकेटकीपिंग

doonprimenews

Leave a Comment