Doon Prime News
National

नहीं रहे शापूरजी पल्लनोजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group)के चेयरमैन,93वर्ष की उम्र में हुआ निधन


खबर मुंबई में रह रहे Shapoorji Pallonji Group के चेयरमैन से जुड़ी हुई है।आपको बता दें की भारत के जानेमाने उद्योगपतियों में से एक पल्लोनजी मिस्त्री का 93वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया।पल्लोनजी को भारत का गुमनाम अरबपति भी कहा जाता है।कंस्ट्रक्शन सेक्टर में पल्लोनजी का बहुत नाम चलता था और उनका सम्मान भी किया जाता था। पल्लोनजी मीडिया और मंच आदि से दूरी बनाकर रखते थे।

पल्लोनजी ने आयरलैंड की एक आयरीश महिला से शादी करके अपना घर वहीं बसा लिया था लेकिन आयरलैंड का नागरिक होने के बावजूद उन्होंने अपना ज्यादातर समय भारत में ही बिताना मुनासिब समझा। पल्लोनजी अपने मुंबई में सागर के किनारे वाले बंगले में रहा करते थे।
Shaaporji Pallonji Group के 150 वर्ष से ज्यादा होने की जो सफलता है उसका श्रेय भी पल्लोनजी को ही दिया जाता है।पल्लोनजी को वर्ष 2016में भारत के सर्वोत्तम अवार्ड पद्म भूषण से भी पुरस्कृत किया गया था। यह पुरस्कार कारोबार की दुनिया में पल्लोनजी को उनके योगदान के लिए दिया गया था। फोर्ब्स की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक पल्लोनजी दुनिया के अमीर आदमियों की लिस्ट में 143वें स्थान पर थे उनकी नेटवर्थ 13बिलियन डॉलर से अधिक बताई गई है।

पल्लोनजी का जन्म गुजरात में हुआ था। वह ईसाई धर्म में एक पारसी परिवार से थे, आयरलैंड की नागरिकता होने के कारण पल्लोनजी को सबसे अमीर पारसी नाम से भी जाना जाता है। Shapoorji Pallonji Group की स्थापना 1865में हुई थी, आज पल्लोनजी ग्रुप न केवल भारत में काम कर रहा है बल्कि 50से ज्यादा देशों में यह काम रहा है। पल्लोनजी ग्रुप की कमाने अब पल्लोनजी के बड़े बेटे शापोरजी मिस्त्री के हाथों में है।

यह भी पढ़े –बिहार में शराब की बोतलों में चला बुलडोज़र, जाने क्यों

पल्लोनजी के छोटे बेटे साइरस मिस्त्री 2012-2016तक टाटा ग्रुप्स के चेयरमैन रहे लेकिन बाद में विवादों के चलते उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। लम्बा क़ानूनी विवाद चलता रहा और आखिरकार जीत टाटा ग्रुप की ही हुई।टाटा ग्रुप में अभी मिस्त्री परिवार की भी हिस्सेदारी है, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी में मिस्त्री परिवार के करीब 18फिसदी शेयर्स हैं।

Related posts

अब राशन की दुकान पर बुक कर सकते हैं अपने ट्रेन की टिकट, मिलेगी और अन्य सेवाएं जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

doonprimenews

Indigo मना रहा है अपने 15 साल पूरे होने का जश्न, अपने यात्रियों को देगा तोहफा, 915 रुपये में विमान यात्रा करने का ऑफर

doonprimenews

इन विभागों और सरकारी मंत्रालयों में निकली 7035 वैकेंसी, यहां जानिए पूरी डिटेल

doonprimenews

Leave a Comment