Doon Prime News
nation

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिन तक लगेगी प्रिकॉशन डोज (Booster Dose), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी।

Booster Dose

आज शुक्रवार के दिन देशभर में सभी व्यस्क लोगों को अगले 75 दिन तक मुफ्त में सरकारी केंद्रों पर बूस्टर का डोज लगेगा. दरअसल, प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) लेने वालों की संख्या बहुत कम है, लेकिन पात्र लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार ने प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) ज्यादा से ज्यादा लगाए जाने के लिए एक अभियान चलाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने ट्वीट से लोगों को बताया कि आजादी के आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज से पूरे देश में व्यस्क आबादी को मुफ्त प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) लगाने का 75 दिन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। मेरा आपसे आग्रह है कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहाँ पहुँच कर प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य भारत, सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोरोना से मुकाबला करने के लिए भारत में बनाई गई कोरोना वैक्सीन के पहले डोज की शुरुवात 16 जनवरी 2021 से हुई थी। इस वैक्सीन का सबसे पहला टीका दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में 34 वर्षीय मनीष कुमार सफाई कर्मचारी को लगा था। 2021 में भारत के लिए बहुत अच्छा समय रहा। क्योंकि इस साल भारत ने न केवल स्वदेशी वैक्सीन बनाई बल्कि भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादन वाला देश बन गया इसके बाद भारत में लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत क्योंकि इस साल भारत ने न केवल स्वदेशी वैक्सीन बनाई बल्कि भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादन वाला देश बन गया। इसके बाद भारत में लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत होने लगी।

तीन चरणों में लगाया गया था वैक्सीनेशन का प्रोग्राम।

कोरोना के तीन चरणों में सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, अलग अलग सुरक्षा बल को वैक्सीन लगाई गई, इसके बाद बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह से भारत में वैक्सीन के लिए चलाई गई योजना सफल हो गई।

1अप्रैल 2021 से हुआ टीकाकरण शुरू

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साल 2021, 1अप्रैल से सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो गया था। इसी साल 21 अक्टूबर को दोपहर में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 100 करोड़ डोज लग जाने का ऐलान किया था। उस वक्त भारत ही केवल ऐसा देश था जिसने इतनी अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत जल्द ही कोरोना की 200 करोड़ डोज लगाने का रिकॉर्ड बनाएगा। कोरोना से मुकाबले के लिए देश में तीसरी डोज यानी की प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) लगाने का सिलसिला जारी हो गया है। हाल ही में सरकार ने दोनों डोज और प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) के बीच गैप को कम किया है।

75 दिनों तक सरकारी केंद्रों में लगाए जाएंगे फ्री प्रिकॉशन डोज (Booster Dose)।

इस वक्त देश में 92 प्रतिशत लोगों को कोरोना का प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) लेने के पात्र है। लेकिन देश में प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) लगने वाली संख्या की गिनती काफी कम है। इसी कारण की वजह से सरकार ने 75 दिन का बूस्टर डोज अभियान शुरू किया है। वहीं 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण को भी स्कूल आधारित अभियान के माध्यम से पूरा किया जाएगा। टीकाकरण में तेजी को लेकर केंद्र सरकार ने 1 जून से दूसरी बार हर घर दस्तक 2.0 डोर टू डोर अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़े- प्रॉपर्टी के असली मालिक को ही प्रॉपर्टी बेचकर ठगना चाहते थे ठग ,मालिक ने किया यह समझदारी का काम

199,करोड़ लोगों को लग चुकी है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में अब तक कोरोना की 199 करोड़ से ज्यादा डोज लग गई है। 101.87 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है। 92.47 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है इसके अलावा है 5.12 करोड़ से ज्यादा लोग प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) यानी कि प्रिकॉशन डोज (Booster Dose) लगवा चूके हैं 60 साल से अधिक उम्र के 27 करोड़ 83 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है। 45 को क्या बोलते है 45- 60 साल ए आयु वर्ग के 41.55 करोड़ लोगों को डोस दी गई है। वहीं 18-45 साल के आयु वर्ग के लोगों को 111.32 करोड़ से ज्यादा डोज लगी है 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को 11करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगी है 12 से 14 उम्र के बच्चों को 6 करोड़ 37 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं.

Related posts

मुंबई : नदी के तेज बहाव में बही बस, बचाव कार्य जारी

doonprimenews

Breaking news- रोडवेज स्थित होटल में शव मिलने से मचा हड़कंप

doonprimenews

इस प्रदेश में लगने जा रहा है Online Game पर प्रतिबंध जानिए क्या है इसका कारण।

doonprimenews

Leave a Comment