Doon Prime News
nation

दिल्ली पुलिस की कड़ी कार्रवाई, एक बार फिर तिहाड़ के अधिकारियों पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला।

तिहाड़

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार की अनुमति लिए बिना ही तिहाड़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने कुछ समय पहले FIR दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिखा है और पूछा है कि FIR में नामजद अधिकारी व कर्मचारी कहां-कहां तैनात हैं।

बताया गया है कि अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में तिहाड़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ पहली एफआईआर मकोका के तहत दर्ज की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिखा था। तिहाड़ प्रशासन ने पहली FIR में नामजद सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया था।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तिहाड़ के उन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है जो पहली एफआईआर में बच गए थे। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। ईओडब्ल्यू ने पत्र लिखकर तिहाड़ प्रशासन से नामजद व अधिकारियों की जानकारी मांगी है। हालांकि तिहाड़ प्रशासन ने अभी पूरी जानकारी नहीं दी है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने तिहाड़ तेल के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत FIR दर्ज करने के लिए दिल्ली सरकार से अनुमति मांगी थी।

Related posts

फिल्म निर्माताओं को भा रहा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, भोजपुरी इंडस्ट्री के विनोद गुप्ता ने बताया प्लान

doonprimenews

PM narender modi ने launch किया आयुष्मान भारत digital mission,

doonprimenews

LPG Cylinder Price: घरेलू के बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी कटौती, जानिए कितना हुआ सस्ता

doonprimenews

Leave a Comment