Doon Prime News
nation

ITBP दुर्घटना में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल दिनेश सिंह बोहरा

शहीद जवान

कल जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि पहलगाम में ITBP का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस दुर्घटना में सात जवान शहीद हो गए और 30 जवान घायल हो गए और आठ जवानों को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर लाया गया था। बाकियों का अनंतनाग में इलाज कराया जा रहा था।

अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर जा रहे थे ये सभी जवान।

सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसा चंदनवाणी पहलगाम में हुआ। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने जानकारी दी कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें से 37 ITBP के और दो जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मी थे। बस का ब्रेक फेल होने के कारण वो सड़क से नदी में आ गिरी। सैनिक चंदनवाणी से पहलगाम की ओर जा रहे थे।

बस में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी Dinesh सिंह बोहरा भी शहीद हो गए। Dinesh ITBP की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे। वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा में तैनात थे।

7 साल पहले हुई थी शादी।

Dinesh सिंह की शादी 7 साल पहले हुई थी और उनकी 3 साल की एक बेटी भी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश बोहरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह बोहरा , माँ गीता बोहरा, पत्नी बबिता बोहरा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। है।

शहादत पर गांव में हिलजात्रा और घी त्यार स्थगित किया गया।

Dinesh सिंह की शहादत की सूचना मिलने के बाद भुरमुनी गांव में बुधवार होने वाली घी त्यार महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। गांव में महोत्सव की तैयारियां चल रही थी। सभी ग्रामीण इसमें जुट गए थे, लेकिन दुखद समाचार मिलने के बाद अब हर कोई गम में डूब गया है। साथ ही इस बार गांव में हिलजात्रा का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।


Dinesh Bohra दो महीने पहले आए थे अपने घर, 3 साल की हैं बेटी।

Dinesh Bohra बोहरा दो महीने पहले अपने घर आए थे। 3 साल की बेटी को दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ शहर के एक स्कूल में उन्होंने दाखिल कराया था। Dinesh Bohra की पत्नी बच्ची के साथ नगर में किराये के घर में रहती है।

यह भी पढ़े- Vivo Y35 launch : वीवो ने लॉन्च किया शानदार स्मार्टफोन, फोन के फीचर देखकर अभी कर कर दोगे ऑर्डर


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर जताया शोक।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Related posts

Big Breaking- यहां एक सब्जी वाले की छोटी सी गलती के चक्कर में एक शख्स ने सब्जी विक्रेता पर तेल डालकर लगा दी आग

doonprimenews

उत्तराखंड के इस आईएएस ऑफिसर को केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति की दी गई मंजूरी

doonprimenews

Breaking news : अतीक अहमद (Ateeq Ahmed) और अशरफ को तीन बदमाशों ने मारी गोली।

doonprimenews

Leave a Comment