Doon Prime News
nation

यहां दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद कि गई हत्या,शव पेड़ पर लटके मिले, जानिए क्या है पूरा मामला

दुष्कर्म

लखीमपुर कांड: लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। Postmortem Report में बड़ा खुलासा हुआ है। Report में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने Postmortem किया। करीब तीन घंटे तक डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ अर्चना और डॉ शोएब अख्तर ने Postmortem किया है। बता दें कि इस दौरान Postmortem की वीडियोग्राफी भी कराई गई। Postmortem के दौरान महिला डॉक्टर और किशोरियों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिलहाल दोनों बहनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। शवों को एबुलेंस से गांव में पहुंचा दिया गया है। अब पुलिस मुकदमे में धाराएं बढ़ा सकती है। एससी-एसटी एक्ट की धाराएं मुकदमे में बढ़ाई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब रात करीब 11 बजे जाम खत्म किया गया। बता दें कि तीन आरोपी दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। मां के मुताबिक, चारों आरोपी अचानक घर में घुस आए। हाथापाई करते हुए वे लोग उनकी 17 और 14 वर्षीय दो बेटियों को उठाकर ले जाने लगे। रोकने पर एक आरोपी ने मां को धक्का देकर गिरा दिया। अन्य आरोपी दोनों बहनों को जबरन बाइक पर लादकर गांव से बाहर भाग गए। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

इसी के साथ करीब एक घंटे बाद इसी गांव के ही एक खेत में दोनों बहनों के शव खैर के पेड़ से लटके मिले। बड़ी बहन का शव ऊपर, जबकि छोटी बहन का शव नीचे लटका था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बड़ी बहन हाईस्कूल और छोटी आठवीं में पढ़ती थी। वहीं, दो बहनों की मौत मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

आपको बता दें कि आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का Postmortem कराया गया। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।एसपी के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शवों को फंदे से लटका दिया।

Related posts

CBSE term 2 exam update : बोर्ड ने जारी किया बढ़ा अपडेट, स्कूल में नहीं दे पाएंगे एग्जाम, ये होंगें नियम

doonprimenews

BJP नेत्री की गला रेतकर हत्या,प्यार में पागल बेटी ही निकली कातिल, जानिए पूरा मामला

doonprimenews

FASTag से मिलेगा छुटकारा, अब इस तरह वसूला जाएगा toll tax

doonprimenews

Leave a Comment