Doon Prime News
nation

यहां भूस्खलन से बंद हुआ हाईवे, ट्रैफिक जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन, जानिए कहां कि है यह खबर।

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ गई है खबर के मुताबिक बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 6 मील घ्राण के पास पहाड़ी दरकने से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 16 घंटों बाद शुक्रवार सुबह यातायात के लिए बहाल हो गया है। इस दौरान सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। भूस्खलन की वजह से सात मील से मंडी तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं, गुरुवार शाम करीब सात बजे से मंडी, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। वहीं दूसरी ओर कटौला मार्ग पर भी जाम लगा

वहीं,गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे 6 मील घ्राण के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी दरकने से बंद हो गया था। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से मालवाहक वाहन भी चपेट में आया। वाहन में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है।

यह भी पढ़े – केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम मेंकम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तर में हुआ बम से हमला, जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि भूस्खलन के बाद नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सुबह तक यातायात बंद कर दिया था। वाहनों को वाया बजौरा वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा गया। लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण यहां भी लंबा जाम लगा रहा। वहीं, इसके बाद हाईवे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यातायात के लिए बहाल हो सका।

Related posts

Ashneer Grover ने अपने शौक पूरे करने के लिए कंपनी के पैसे का किया दुरुपयोग किया।

doonprimenews

अब नेपाल और भारत के बीच 500किलोमीटर की दूरी चंद मिनटों में होगी पूरी, नेपाल और भारत के बीच आवगमन होगा आसान

doonprimenews

Live death Video : बाईक चला रहे युवक को बहा ले गया सैलाब, मिनटों में चली गई जान, देखिए दर्दनाक वीडियो

doonprimenews

Leave a Comment