Doon Prime News
nation

देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, जाने क्या कुछ खास कहा देश को सम्बोधित करते हुए

द्रौपदी मुर्मू

इस समय की बड़ी खबर आ रही है नई दिल्ली से जहां द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली गई है। बता दें की 18जुलाई को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए वोटिंग की गई थी जिसमें NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया था। द्रौपदी मुर्मू ने इस चुनाव में कुल 6,76,803 वोटों से जीत दर्ज करी।

द्रौपदी मुर्मू के इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई। भारत के प्रधान न्यायधीश एनवी रमण द्वारा द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाई गई है। द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति है जो कि सत्ता में सर्वोच्च पद पर हैं। इससे पहले प्रतिभा देवी पाटिल इस पद पर विराजमान हुई थी।

यह भी पढ़े –यहाँ एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई 2डबल डेकर बस,8लोगों की मौत, जाने क्या है पूरा मामला
आपको बता दे की शपथ ग्रहण के बाद मुर्मू ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा राष्ट्रपति चुना जाना इस बात का सबूत है कि इस देश में गरीबों का सपना भी पूरा हो सकता है, यह लोकतंत्र की शक्ति ही है कि गरीब घर में पैदा हुई बेटी को सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचाया गया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति बनना मेरे लिए व्यक्तिगत नहीं हर गरीब के लिए गौरव की बात है। बता दे कि आज 25 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. और द्रौपदी मुर्मू ऐसी दसवीं राष्ट्रपति हैं जिन्होंने 25 जुलाई के इस दिन पर देश की राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है।

Related posts

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ 7 घंटे के लिए डाउन, Twitter पर मीम्स की बाढ़

doonprimenews

आज़ादी के अमृत मोहत्सव पर पहली बार स्वदेशी गन से दी गई 21 तोपो की सलामी

doonprimenews

शर्मनाक -7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप,delhi police को महिला आयोग ने भेजा नोटिस

doonprimenews

Leave a Comment