Doon Prime News
nation

8 तो सिर्फ झांकी है,42चीते अभी बाकी हैं- आज प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया के 8चीतों को छोडेंगे

चीता

इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश से आ रही है जी हां बता दे कि लगभग 70 वर्षों के बाद एक बार फिर भारत की धरती पर चीते उतर चुके हैं। देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों पर भारत में विलुप्त हो चुकी प्रजाति की संख्या को फिर से बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। वैसे तो जीते नवंबर 2021 में ही भारत पहुंचने वाले थे लेकिन कोरोनावायरस के चलते चीतों के पहुंचने की प्रक्रिया धीमी हो गई थी वैसे तो चीते नवंबर 2021 में ही भारत पहुंचने वाले थे लेकिन कोरोनावायरस के चलते चीतों के पहुंचने की प्रक्रिया धीमी हो गई थी।

5 वर्षों में चीतों की संख्या 50 करने की तैयारी

आपको बता दें कि अभी शुरुआत में 8 चीते कूनो पहुंचे हैं। अगले 5 वर्षों में चीतों की संख्या को 50 करने की तैयारी है। जनवरी में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 19वीं नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की बैठक में कहा था, ” स्वतंत्र भारत में इस चित्र को विलुप्त घोषित किया गया था वह एक बार फिर से वापस आ रहा है। ” उन्होंने प्रोजेक्ट चीता के विषय में जानकारी देते हुए कहा था कि 10 से 12 युवा चीताओं को लाया जाएगा, जो कि फाउंडर स्टॉक होगा।

5मध्य भारतीय राज्यों के 10 सर्वेक्षण स्थलों में से पर्याप्त शिकार के चलते मध्य प्रदेश को किया गया शामिल

बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने बताया कि 5 मध्य भारतीय राज्यों में 10 सर्वेक्षण स्थलों में से मध्यप्रदेश में कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान को इसके उपयुक्त आवास और पर्याप्त शिकार आधार के कारण चीता संरक्षण की शुरुआत के लिए प्राथमिकता सूची में रखा गया था। योजना के मुताबिक केंद्र सरकार, पर्यावरण मंत्रालय और चीता टास्क फोर्स के साथ विदेश मंत्रालय के माध्यम से नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका की सरकारों के साथ सहयोग करने के लिए एक औपचारिक ढांचा तैयार करेगी।

2021 नवंबर तक चीताओं के मध्य प्रदेश आने की थी उम्मीद


वहीं एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, दुनिया के सबसे तेज जानवर चीता के नवंबर 2021 में ही मध्य प्रदेश आने की उम्मीद थी लेकिन महामारी के कारण यह योजना पटरी से उतर गई थी। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को एक वाटर एड्रेस भी जारी किया जिसमें भारत के बाघ वाले क्षेत्रों में सभी जल निकायों का मानचित्रण किया गया था। वही एटलस में शिवालिक पहाड़ियों और गंगा के मैदानी लैंडस्केप,मध्य भारतीय लैंडस्केप और पूर्वी घाट पश्चिमी घाट लैंडस्केप, उत्तर पूर्वी पहाड़ियों और ब्रह्मापुत्र बाढ़ के मैदान और सुंदरवन सहित कई क्षेत्रों में ऐसे निकायों की उपस्थिति के बारे में जानकारी है।

अधिक क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व नेटवर्क के अंतर्गत लाने का किया जा रहा है प्रयास : पर्यावरण मंत्री


पर्यावरण मंत्री ने इस बात की भी जानकारी दी कि देश में हमारे पास 51 टाइगर रिजर्व है और अधिक क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व नेटवर्क के तहत लाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि बाघ अभयारण्य केवल बाघों के लिए नहीं है क्योंकि 35 से अधिक नदियां इन्हीं क्षेत्रों से निकलती है जो जल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। वही बाघ अभयारण्य और पर्यावरण पर्यटन के संरक्षण के लिए स्थानीय समुदायों की भागीदारी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं मंत्री ने कहा कि भारत उन देशों में से है जो परिस्थितिक गलतियों को दूर करने में विश्वास करता है,गलती सुधारी जानी चाहिए। अत्यधिक शिकार के कारण भारत में चीते विलुप्त हो गए हैं हमने चीतों को वापस लाने का फैसला किया है इस गलती को ठीक किया जा रहा है।

यह भी पढ़े –700 से भी अधिक रेंज के साथ अब इंडिया में Launch होगी यह जबरदस्त Electric Car, देखिए इसके शानदार Features।

आज कूनो नेशनल पार्क में 8 चीताओं को छोड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्म दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए जा रहे आठ चीतों को छोड़ने वाले हैं। इनमें से पांच मादा और तीन नर चीते हैं। शिकार किए जाने रिहाइश खत्म होने से चीता भारत से पूरी तरह विलुप्त हो गया था। सरकार ने 1952 में इस जानवर को विलुप्त घोषित कर दिया था।

Related posts

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

doonprimenews

स्कूल की छात्राओं के साथ मनाया प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन। बच्चियों ने बांधी राखी , पीएम हुए खुश । जानिए पूरी खबर।

doonprimenews

Breaking News- टीम ने तंग गली के बंद मकान में छापा मार की कार्रवाई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बरामद किए 3 क्विंटल 85 किलो अवैध पटाखे

doonprimenews

Leave a Comment