Doon Prime News
nation

भारत में हुआ आज तक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए किस बैंक को लगा कितने का चूना


भारत में हुआ आज तक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए किस बैंक को लगा कितने का चूना


Biggest Banking scam in India : भारत में पिछले कुछ समय से कई बैंक घोटालों की पोल खुल रही है। नीरव मोदी से लेकर विजय माल्या तक ने देश का पैसा लूट कर देश छोड़ दिया। इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल है और इस फ्रॉड को दो कंपनियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। ये बैंकिंग घोटाला कोई आम या छोटा-मोटा घोटाला नही है, बल्कि इसने देश के सभी घोटालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस bank fraud में 28 बड़े बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगा दिया गया है। इस bank scam में 22 हजार 482 करोड़ रुपए का का चूना लगाया गया है। इस पूरे मामले की जांच CBI के द्वारा की जा रही है। इस मामले में अभी तक कुल 8 FIR दर्ज की गई है। जिन कंपनियों के द्वारा इस फ्रॉड को अंजाम दिया गया  हैं उसमें ABG private limited तथा दूसरी ABG shipyard है। यह कंपनी गुजरात के सूरत की है तथा पानी के जहाजों के मरम्मत से लेकर निर्माण तक के अलग-अलग कार्य करती है। चलिए जानते है इस घोटाले में किस बैंक को लगा कितने का चूना।

इन Bank fraud में ICICI Bank को सबसे अधिक 7089 करोड़ का चूना लगा है। जबकि IDBI Bank को 3634 करोड़ का चूना लगा है। SBI को 2925 करोड़, Bank Of Baroda को 1614 करोड़, एक्जिम बैंक को 1327 करोड़, PNB को 1244 करोड़, Indian overseas Bank को 1228 करोड़, Standard Chartered Bank को 743 करोड़ तथा Bank Of India को 719 करोड़ का चूना लगा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Related posts

SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, बैंक ने बढ़ा दिए है मिनिमम interest rate , जानिए आप पर क्या पढ़ेगा फर्क

doonprimenews

बड़ी खबर- ऑनलाइन सामान खरीदते है तो हो जाइये सावधान, ऐसे हो रही थी करोड़ों की धोखाधड़ी

doonprimenews

शर्मनाक हरकत- मानसिक रूप से कमजोर युवती का एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया बलात्कार

doonprimenews

Leave a Comment