Doon Prime News
maharashtra

यहाँ रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला 15 वर्षीय छात्रा का शव, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रेम जोड़े की मौत

एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नयागांव रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सूटकेस में बंद 15 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वशिता कनैयालाल राठौड़ के रूप में उस 15 वर्षीय लड़की की पहचान की गई है। गुरुवार दोपहर से अपने अंधेरे स्थित घर से लापता थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे को ढूंढ़ने में जुट गई है।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी
वालिव थाने में इंस्पेक्टर राहुल कुमार पाटिल ने कहा कि दोपहर करीबन 3:00 बजे नयागांव रेलवे स्टेशन पुलिस की ओर से फ़ोन आया की नायगांव, रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित ईस्ट वेस्ट ब्रिज के पास झाड़ियों में एक लड़की के साथ एक बैग मिला है। पाटिल ने कहा है कि मौके पर पहुंचने पर हमे बैग में लड़की का शव बरामद हुआ है। जिसके पेट में चाकू के घाव है। बैग में एक तौलिया और कुछ कपड़े भी पुलिस को बरामद हुए थे। साथ ही अंधेरी के एक स्कूल की स्कूली यूनिफॉर्म भी बरामद की गई। पाटिल ने कहा कि हमने फिर अंधेरी पुलिस को फ़ोन किया और लड़की की पहचान की।

घर से स्कूल के लिए निकली छात्र लेकिन शाम को घर नहीं लौटी
अंधेरी थाने के अधिकारियों ने बताया कि राठौड़ गुरुवार सुबह अपने स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसके माता पिता ने इलाके में बहुत ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं लगा। जिसके बाद उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। उनकी शिकायत के आधार पर अंधेरी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था, क्योंकि लापता लड़की नाबालिग थी।

यह भी पढ़े – मेंटल हेल्थ और न्यूरो संबंधी बीमारियों का होगा टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपचार, कर्नाटक संग मिलकर काम करेगा उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग-डॉ. धन सिंह रावत

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाला जा रहा है
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत लड़की को उसकी मर्जी के खिलाफ़ ले जाया गया था या वह किसी के साथ जाने के लिए खुद तैयार थी। पुलिस को अभी तक स्कूली छात्र को चाकू मारने और मारने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब अंधेरी से नायगांव स्टेशनों तक रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वे मृतक लड़की के घर और स्कूल के आसपास के इलाकों के भी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि वह कैसे लापता हुईं। घटना के संबंध में वसई के वालिव पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

धनंजय मुंडे का विधायक पद रद्द होगा?

doonprimenews

शिव प्रेमियों की मांग पर 88 वर्ष बाद संभाजी बीड़ी का नाम बदला गया

doonprimenews

मोदी सरकार को अन्ना हजारे के आंदोलन की आशंका, गिरीश महाजन को फिर अन्ना हजारे को मनाने भेजा गया

doonprimenews

Leave a Comment