Doon Prime News
madhyapradesh

पेट्रोल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी,जानिए अपने राज्य के भाव

[ad_1]

मध्यप्रदेश में 112 रुपये के भी पार हुए पेट्रोल के दाम, देश में यहां सबसे ज्यादा महंगा, जानें अपने राज्य में कीमत

एक दिन की राहत के बाद सरकारी तेल  और कंपनियों की और से आज फिर पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं जबकि डीजल के दाम स्थिर हैं। आज डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि पेट्रोल की कीमत  में 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल का भाव सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 112 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। देश में पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत मध्यप्रदेश में  है।  

वहीं, आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83  रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। 

जानें  की प्रमुख महानगरों में कितनी कीमत है 
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
 
शहर    डीजल    पेट्रोल

दिल्ली    89.87      101.84 
मुंबई    97.45       107.83 
कोलकाता   93.02    102.08  
चेन्नई   94.39        102.49
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

इन राज्यों में 100 रुपये से ऊपर पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये  ऊपर  हो चुका है। इसके अलावा  भी महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।  

यह भी पढ़े – Gujarat board result 2021: आज कितने बजे जारी होगा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, ऐसे करें रिजल्ट चेक
 

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत से आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 इस नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे  से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी और, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल  की कंपनियां कर रही हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद 
 ही  खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद  ही पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 



[ad_2]

Source link

Related posts

मध्य प्रदेश में 26 जुलाई से कक्षाएं शुरू जानिए किन-किन कक्षा

doonprimenews

शुल्क प्रवेश के लिये आवेदन 10 जून से प्रारंभ, अंतिम तिथि 30 जून तक

doonprimenews

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार: 28 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 मंत्री ओबीसी वर्ग से।

doonprimenews

Leave a Comment