Doon Prime News
international

बड़ी खबर :जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, 1 दिन के राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान

जापान

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को लेकर आ रही है बहुत बड़ी अपडेट। आपको बता दे की पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। वही, जापानी मीडिया के हवाले से पता चला है की, शिंजो आबे को सीने में दो गोली मारी गई थी। हालांकि, उसके बाद उन्हें cardiac arrest भी आया था। लेकिन कई घंटों की इलाज के बाद आखिरकार उनकी मौत हो गई।

वही, Prime Minister Narendra Modi द्वारा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। वह एक महान Global Politician, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। बता दे की अपने दोस्त की मृत्यु की खबर पर Prime Minister Narendra Modi ने 1 दिन के राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान।

बत्रा दे की पूर्व प्रधानमंत्री पर सम्बोधन के दौरान गोलियों से हमला किया गया है। शिंजो आबे जो की दो बार जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने साल 2020में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आज एक सम्बोधन के दौरान एक शख्स ने उनपर गोली चला की जिसके चलते शिंजो बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया।गोली शिंजो आबे के सीने में मारी गई है जिसके चलते दिल का दौरा पड़ने की भी बात सामने आ रही है।

आपको बता दें की शिंजो जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे तभी वो जमीन पर गिर गए। गोली मारने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि नारा शहर का ही रहने वाला है जिसका नाम तेत्सुया यामागामी है। जिसको जापान की पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है।तेत्सुया ने आबे को पीछे से गोली मारी है और पुलिस ने तेत्सुया से वो बंदूक भी बरामद की है जिससे आबे पर गोली चलाई गई थी।

फिलहाल आबे की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।बताया जा रहा है की आबे को अस्पताल में भर्ती करने तक उनका काफी खून भी बह चुका था।द जापान टाइम्स के रिपोर्ट योमिउरी शिंबुन घटना के वक्त मौके पर ही थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे। जैसे ही वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार का परिचय देने लगे, पीछे से एक युवक ने फायर कर दिया। उस वक्त तेज आवाज सुनाई दी। युवक के पास लंबी ट्यूब जैसा कोई हथियार था।

यह भी पढ़े –पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान BCCI अध्यक्ष ने किया 13साल का अनुभव साझा साथ ही विराट कोहली पर भी कसा तंज
पूर्व पीएम को गोली लगने के 15 मिनट बाद वहां एंबुलेंस पहुंची। इससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी खून बह गया था। बताया जाता है कि आबे की हालत बहुत नाजुक है। दिल का दौरा भी पड़ा है। आबे की उम्र 67 साल है। वह पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

Related posts

अफगानिस्तान: काबुल में फंसे हुए हैं उत्तराखंड के 90 से ज्यादा लोग, भारत सरकार से लगा रहे हैं मदद की गुहार।

doonprimenews

बगदाद में सड़क किनारे हुआ बम धमाका,30 लोगों की गई जान,पढ़िए पूरी खबर

doonprimenews

International Tiger Day: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर जानिए इसका उद्देश्य और कार्यप्रणाली से जुड़ी खास जानकारी

doonprimenews

Leave a Comment