Doon Prime News
international

ब्रिटेन से आया एक दुखद समाचार, Queen Elizabeth 2 ने 96 वर्ष में ली इस दुनियां से विदाई

Queen Elizabeth2

एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें ब्रिटेन की Queen Elizabeth 2 का निधन हो गया है। वह दुनिया की सबसे ज्यादा उम्रदराज साम्राज्ञी थी। उन्होंने अपनी 96 साल की उम्र में अन्तिम सांस ली। Queen Elizabeth 2 के बाद उनके बेटे चार्ल्स उम्र 73 वर्षीय को ब्रिटेन का राजा बनाया गया है।

ब्रिटेन की Queen Elizabeth 2 के निधन की खबर सामने आई है। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थी। 96 वर्ष की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय। फिलहाल स्कॉटलैंड के Balmoral Castle में थी। वहीं पर उनका निधन हुआ है। इस पर शाही परिवार का बयान भी आ गया है।

Queen Elizabeth 2 ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज़ करने वाली शासक रही। उनका जन्म 1926 में हुआ था। Queen Elizabeth 2 के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स, 73 वर्षीय को ब्रिटेन का नया राजा बनाया गया है।

गुरुवार को उनकी तबियत खराब होने की बात सामने आई थीं। तब से ही वह डॉक्टर्स की देखरेख में थी। महारानी की तबियत बिगड़ते ही शाही परिवार के लोग स्कॉटलैंड पहुंचने लगे थे। यहाँ महारानी Balmoral Castle में थी। यहाँ Queen Elizabeth 2 समर ब्रेक में आई थी।
शाही परिवार ने बताया कि महारानी episodic mobility की दिक्कत से जूझ रही थी। इसमें उनको खड़े होने और चलने में बहुत परेशानी होती थी। Queen Elizabeth 2 को इसी साल फरवरी में कोरोना भी हो गया था तब उनको हल्की सर्दी जैसे लक्षण थे।

1926 में हुआ था कोई Queen Elizabeth 2 का जन्म
21 अप्रैल 1926 में Queen Elizabeth 2 का जन्म हुआ था। उस वक्त ब्रिटेन पर किंग जॉर्ज पंचम राज़ करते थे। एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज 6 ब्रिटेन के राजा बने थे। Queen Elizabeth 2 का पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी विंसडर था।

साल 1947 में जब भारत अपनी आजादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, ठीक उसी वक्त एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की शादी हुई थी।

सबसे बड़े दुख का क्षण
महारानी के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्स राजा बन गए हैं। राजा बनने के बाद चार्ल्स का बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा, यह मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए सबसे बड़ा दुख का पल है।

महारानी के निधन के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री लीज ट्रस ने भी किंग चार्ल्स 3 को फ़ोन किया। इसके साथ ही उन्होंने यूके के लोगों को इस वक्त एकजुट रहने का संदेश भी दिया है।

ब्रिटेन की पीएम ने कहा है कि महारानी के मृत्यु देश और दुनिया के लिए सबसे बड़ा सदमा है। Queen Elizabeth 2 वह पत्थर थी जिस पर आज ब्रिटेन का निर्माण किया गया है। उनके शासन काल में हमारा देश डेवलप और फला फूला है।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख
Queen Elizabeth 2 के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूँ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के सभी लोगों के साथ है।

यह भी पढ़े – अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शतक बनाने पर बोले विराट कोहली -” अनुष्का नहीं होती तो आज मैं यहां नहीं होता

पीएम मोदी ने महारानी के साथ अपनी मुलाकात की बात भी कही। उन्होंने लिखा की 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्रा के दौरान मेरी Queen Elizabeth 2 के साथ यादगार मुलाकातें हुई। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को नहीं भूलूंगा, एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रुमाल दिखाया जो महात्मा गाँधी ने उनकी शादी में उन्हें उपहार में दिया था। मैं इसको हमेशा रखूँगा।

Related posts

विदेशों में भारतीयों के प्रति देखने को मिली नफरत,पोलैंड में एक व्यक्ति ने भारतीय को कहे अपशब्द कहा, ‘पैरासाइट अपने देश वापस जाओ ‘

doonprimenews

Tokyo olympics: रेस से बाहर हुई मानुभकार अब उम्मीद टिकी पी वी सिंघु पर पढ़िए पूरी खबर

doonprimenews

जानिए किस देश में पिज्जा डिलीवरी कर रहे अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री।

doonprimenews

Leave a Comment