Doon Prime News
crime

Vrindavan के गौरी गोपाल आश्रम के सामने से मिले 2 महिलाओ के शव साथ ही कई राज़ आए सामने।

वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के सामने शुक्रवार की सुबह दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिलाओं की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में भागवत कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम है। शुक्रवार की सुबह आश्रम के बाहर दो महिलाओं का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। दोनों महिलाओं की पहचान 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार के रूप में की हुई है।

हालांकि अभी तक इन महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।

आश्रम के प्रबंधन पर लगा आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन है। बाबा मनमोहन दास ने बताया कि अनिरुध्दचार्य द्वारा महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 23 वर्षीय युवती के गैंगरेप का मामला आया सामने .

आरोप ये भी है कि गौरी गोपाल आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को पीटकर बाहर भगा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। परिवारवालों। के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Related posts

नाबालिक को बहाने से घर में बुलाया ,किया दुष्कर्म और फिर मुँह में डाला तेज़ाब

doonprimenews

Big Breaking- शामली में दो बदमाशों ने एक दरोगा को कुचलने की की कोशिश, चोरी करते पकड़े गए थे दोनों

doonprimenews

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, फिर उसके बाद जो किया उसको जानकर हो जाएंगे हैरान।

doonprimenews

Leave a Comment