Doon Prime News
astrology

आज का राशिफल, जानिए आज किन राशियों क

[ad_1]

Horoscope 18 July 2021: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। नवमी तिथि रात 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात सभी कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही रात 12 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।

मेष राशि (Aries) 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का एक्सपीरियंस आपके काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। सोशल मीडिया के जरिये किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जाएंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं।  परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका आत्मविश्वास स्तर भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व महसूस होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। 

कर्क राशि (cancer)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रिजल्ट लेकर आ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी परेशानी कम हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी प्राप्त होगी। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आपको सबकी हेल्प करके चलना चाहिए। आगे आपको भी हेल्प की जरूरत पड़ सकती है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। आपको अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना चाहिए।

यह भी पढ़े-   बड़ी खबर: उत्तराखंड में सक्रिय कोरोना केस भी खात्मे की ओर,अब राज्य में बचे है सिर्फ इतने केस। 

तुला राशि (Libra)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परम मित्र से फोन पर आपकी लंबी बातचीत होगी। महिलाओं को कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का छूटा काम पूरा हो सकता है।  इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। सभी रूके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि (sagittarius)

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना बनाएंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने शादीशुदा जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी से भी बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने कार्य के लेकर प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। साथ ही ड्राइविंग करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़े-  1 करोड़ रूपये में बिकी यह शराब की एक बोतल, जानिए क्या है खासियत

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में सहायता मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से मिला प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। आपकी संतान को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लेखकों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन लाभ के भी मौके मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में सबसे अच्छा प्रदर्शन देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का मौका मिलेगा। स्वास्थ के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।



[ad_2]

Source link

Related posts

सौर मंडल का सबसे रहस्यमयी विशाल ग्रह आज पृथ्वी

doonprimenews

अगर आप भी अपने बच्चे का कोई यूनिक नाम रखने का सोच रहे है, तो जरूर देखिये हमारी यह A नाम की लिस्ट

doonprimenews

जानिए आज का अपना राशिफल, किन र

doonprimenews

Leave a Comment